चंबा-सलूणी मार्ग पर 1 किलो से अधिक चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

जिला चम्बा में चरस की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध आरंभ किए गए विशेष अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस टीम ने 1 किलो 217 ग्राम चरस सहित दो व्यक्तियों को कोटी चौक में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना सदर चम्बा में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने चम्बा- तीसा मार्ग पर कोटी चौक में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान कोटी पुल की ओर से दो व्यक्ति पैदल चले आए।

उन्होंने जब अपने सामने पुलिस टीम को देखा तो दोनों घबरा गए। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने उन्हें रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके बैग से 1 किलो 217 ग्राम चरस बरामद हुई।

पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम हेमराज और राम सिंह निवासी गांव खजरी डाकघर चारोड़ी तहसील एवं जिला चम्बा बताया।

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी के बोल 

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना सदर चम्बा में मादक द्रव्य अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान को खंडहर बना दूंगा, पुल और बिजलीघरों को बनाएंगे निशाना, ट्रंप ने फिर दी धमकी

हिमखबर डेस्क अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को...

हिमाचल: परीक्षा पेपर टेंपरिंग की पुष्टि के बाद परिजनों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग, जानें क्या कुछ कहा

हिमखबर डेस्क झंडूता क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योरा...