चंबा: रावी नदी के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी चंबा पुलिस

--Advertisement--

Image

चंबा – भूषण गूरूंग 

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चंबा-तीसा मार्ग पर बालू के समीप रावी नदी में एक महिला का शव बरामद हुआ है।

घटना रविवार सुबह की है, जब लोगों ने रावी नदी के किनारे में महिला का शव देखा तो उसकी सूचना तुरंत सदर थाना चंबा को दे दी।

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में लिया हुआ है। पुलिस के मुताकि महिला की अभी तक पहचान नहीं हुई है। हालांकि मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।

उधर डीएसपी चंबा अभिमन्यू ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया हुआ है। पुलिस महिला की पहचान कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला का शव चंबा मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...