चंबा मेडिकल कॉलेज से ट्रांसफर दो विशेषज्ञों की दोबारा तैनाती

--Advertisement--

चंबा मेडिकल कॉलेज से ट्रांसफर दो विशेषज्ञों की दोबारा तैनाती।

चम्बा – भूषण गूरूंग 

प्रदेश के आकांक्षी जिले के मेडिकल कॉलेज से स्थानांतरित किए गए विशेषज्ञों की सरकार ने दोबारा से चंबा में तैनाती कर दी है। दो अन्य विशेषज्ञों के तैनाती के ऑर्डर निकाले हैं। अब चार विशेषज्ञ चंबा में सेवाएं देंगे।

इनमें तीन विशेषज्ञों ने ज्वाइन कर लिया है, जबकि महिला रोग विशेषज्ञ भी शीघ्र ड्यूटी ज्वाइन कर सकती हैं। इससे मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों की कमी दूर होगी।

सरकार ने कुछ दिन पहले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल महाजन और सर्जन डॉॅ. अरविंद भाटिया का दूसरे जिले में तबादला कर दिया था।

इस पर चंबा के लोगों ने सरकार के प्रति नाराजगी जताई थी। अमर उजाला ने भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। अब सरकार ने दो विशेषज्ञों के दोबारा चंबा में तैनाती के ऑर्डर निकाले हैं।

सरकार ने चंबा मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में डॉ. रोहित और महिला रोग विभाग में डॉ. सपना के भी ऑर्डर निकाले हैं। मेडिकल कॉलेज में पहले ही विशेषज्ञों की भारी कमी है।

ऐसे में यदि चंबा से किसी विशेषज्ञ का तबादला होता है तो उस विभाग में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा जाती हैं। ऐसे में जब दो विशेषज्ञों के चंबा से तबादले के आदेश जारी हुए तो मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के साथ मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। कई लोगों ने सरकार से मांग कर इन विशेषज्ञाें के तबादले रोकने की बात कही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...