चंबा में महिला की 2 लाख रुपए की ज्वेलरी से भरा बैग लौटा कर निजी बस के चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

आज के दौर में जहां कुछ रुपयों के लिए भी लोगों को ईमान डगमगा जाता है। वहीं चम्बा में एक प्राइवेट बस चालक कमलेश उर्फ भिंडा व परिचालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए लाखों रुपए के गहनों से भरा बैग असल मालिक को लौटा दिया।

ये बैग महिला बस में ही भूल गई थी। जब स्थानीय लोगों को जानकारी लगी तो ईमानदार ड्राइवर का सम्मान किया। गत गुरुवार को महिला देवकी ने चम्बा से अथेड़ के लिए रवाना हुई निजी बस में सफर किया था। इसी बीच उसका एक बैग बस में ही छूट गया। बैग में कपड़ों के साथ लाखों रुपए के गहने भी थे।

महिला ने बैग को ढूंढने का बहुत प्रयास किया, लेकिन उसे बैग नहीं मिला। इसी बीच बस के चालक कमलेश कुमार को बस में जब बैग मिला तो उन्होंने तुरंत निजी बस चालक परिचालक संघ के प्रधान मनोज कुमार और सचिव हेमराज को सूचित किया।

उन्होंने इस सूचना को संघ के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों में फैला दिया। इसी बीच एक निजी बस चालक ने संघ के पदाधिकारियों को बताया कि धरवाला क्षेत्र की एक महिला का बैग गुम हुआ है। इसके उपरांत महिला से संपर्क साधा गया और बैग से संबंधित पूछताछ करने के बाद बैग गुरुवार को महिला को सौंपा गया।

वहीं, महिला ने बैग प्राप्त होने के बाद चालक कमलेश कुमार सहित निजी बस चालक परिचालक संघ का भी आभार प्रकट किया है। बहरहाल, निजी बस चालक द्वारा दिखाई गई इस ईमानदारी की हर कोई सराहना कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...