चंबा-तीसा मार्ग पर 700 ग्राम से अधिक चरस के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार युवक को 714 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद दीन निवासी गांव चलोगा के तौर पर हुई है।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना की टीम ने कियानी के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को रोका। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से उक्त मात्रा में चरस बरामद हुई।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर अजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...