चंबा के सलूणी में नई पहलः राजस्व विभाग से जुड़ी समस्या के लिए Ask the Tehsildar! ये है फोन नंबर

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

आपने अक्सर देखा होगा कि कई प्रशासनिक अधिकार अपनी ड्यूटी और आम जनता के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं. वह लोगों की समस्याएं जल्द से जल्द सुलझाते हैं.

हिमाचल के चंबा जिले के सलूणी के तहसीलदार पवन ठाकुर ने भी लोगों के लिए समस्याओं को सुलझाने के लिए पहल की है. केवल तहसील सलूणी की आम जनता के लिए तहसीलदार कार्यालय ने एक पहल शुरू की है.

जानकारी के अनुसार, हर रविवार को सुबह 11 से  02 बजे के बीच ‘तहसीलदार से पूछें’ (Ask the Tehsildar) कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

इस कार्यक्रम में कोई औपचारिकता नहीं होंगी, बल्कि आप इस समय अंतराल में तहसीलदार सलूणी से सीधे फ़ोन पर कॉल करके या फेसबुक मैसेज के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं.

क्या क्या पूछ सकते हैं

• किसी भी राजस्व से संबंधित कार्य के बारे में जागरूकता के लिए सामान्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

• तहसीलदार कार्यालय सलूणी या उनके अधीन किसी पटवारी/कानूनगो के पास लंबित किसी भी प्रकार के राजस्व कार्य के बारे में आधिकारिक जानकारी प्राप्त करना तथा शीघ्र निपटान हेतु अनुरोध दर्ज करना.

• तहसीलदार कार्यालय में कार्यों के प्रभावी, समयबद्ध व त्वरित निष्पादन हेतु किसी भी प्रकार के सुझाव व ऐसी किसी भी प्रकार की जानकारी जो आप तहसीलदार के ध्यान में लाना चाहते हों.

तहसीलदार पवन ठाकुर ने अपना फोन नंबर 8219611917 जारी करते हुए कहा कि सलूणी की आम जनता राजस्व कार्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पहल शुरू की है. लोग उपरोक्त पहल ‘Ask the Tehsildar से जुड़ सकते हैं और समस्याओं का समाधान पा सकते हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...