चंबा के मेहला में दो दुकानें जलकर राख, देर रात उठी लपटों ने फूंक डाले 12 लाख

--Advertisement--

Image

चंबा – भूषण गुरुंग

मेहला विकास खंड की ग्राम पंचायत धिमला के टिकरेठी गांव में गत रात्रि दो दुकाने आग की भेंट चढ़ गईं। आरंभिक अनुमान के मुताबिक आग इस घटना में 12 लाख रुपए का नुकसान आंका गया है।

गुरुवार सवेरे पंचायत प्रधान निशा देवी ने घटनास्थल का दौरा कर प्रभावित दुकानदार से बातचीत की, उन्होंने प्रभावित दुकानदार को प्रशासन से हर संभव आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार देर रात्रि टिकरेठी गांव के देशराज की दुकान से अचानक आग की लपटें उठनी आरम्भ हो गई। देखते ही देखते बेकाबू आग ने साथ की दुकान को भी चपेट में ले लिया। आग को बेकाबू होता देख तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया।

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मगर तब तक दुकानों में पड़ा करियाना, जूते, स्टेशनरी और फ्रिज आग की भेंट कर चुके थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...