चंबा के ऐतिहासिक चौगान में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस, मुख्यमंत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस चंबा के ऐतिहासिक चौगान में मनाया जाएगा ।  मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे ।

उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न प्रबंध व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आज बचत भवन में बैठक आयोजित की गई ।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, वन मंत्री राकेश पठानिया भी उपस्थित रहेंगे ।

कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे शुरू होगा ।

उन्होंने आयोजन के प्रबंधों से जुड़े  विभिन्न विभागीय अधिकारियों को समारोह की गरिमा के अनुरूप  अपने दायित्व का कार्यान्वयन समय पर सुनिश्चित बनाने बनाने के निर्देश दिए ।

उन्होंने कहा कि इस मौके पर पुलिस और होमगार्ड के अलावा एनसीसी और एनएसएस के वालंटियर  परेड में हिस्सा लेंगे।

इस दौरान स्थानीय कलाकारों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे । कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओं और कार्य करने वाले लोगों को मुख्यमंत्री सम्मानित भी करेंगे।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त रामप्रसाद शर्मा, एसडीएम चंबा नवीन तंवर , पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...