
सिहुंता, भूषण गुरुंग
तहसील सिहुंता के अन्तर्गत सरवन कुमार पुत्र कृपा राम गांव बढ़ई डा.पातका तह.सिहुन्ता पुलिस थाना चुबाडी जिला के निवासी है। बतया गया कि आकाश कुमार उर्फ अंशु उम्र 21 वर्षीय थी। दो दिन पहले ही वो अपनी बहन अपनी बहन पुजा के घर गया था।
जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय युवक की लोहाली खड्ड में नहाने गए मामा और भांजा के साथ एक दर्दनाक हादसा पेश आया। बताया गया कि नहाने के दौरान अचानक से खड्ड में पानी का बहाव तेज होने की वजह से 21 वर्षीय युवक पानी में डूब गया।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जब युवक को डूबता देखा तो वे उसे बचाने के लिए वहां पहुंच गए। फिर कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने युवक को पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॅाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जब युवक को डूबता देखा तो वे उसे बचाने के लिए वहां पहुंच गए। फिर कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने युवक को *पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॅाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। मृतक के पिता ने किसी पर भी हत्या का शक नहीं जताया है।
इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा अरूल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
