घास काट रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, टांडा रेफर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

विकास खंड चंबा के तहत आती ग्राम पंचायत बसोधन में भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया। यह हादसा मंगलवार को दोपहर बाद पेश आया। घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

घायल की पहचान जालम पुत्र रम्मू निवासी गांव अधरोलू डाकघर बसोधन तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार दोपहर के समय जालम अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए तलाई के समीप बनाड़ धार में था। इस दौरान जालम घास काट रहा था।

अचानक मौके पर भालू आ धमका। भालू को आता देख जालम ने शोर मचाना शुरू कर दिया। भालू ने उसके चेहरे पर पंजा मारकर बुरी तरह घायल कर दिया।

मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाकर भालू को भगाया और घायल को 108 एंबुलेंस के जरिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। घायल के चेहरे पर गहरे घाव बन गए हैं। अब घायल को टांडा के लिए रेफर कर दिया है।

गौरतलब है कि इस इलाके में पिछले काफी समय से भालू की दस्तक थी मगर इसके बारे में वन्य प्राण विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाए गए।

पंचायत प्रधान निर्मला देवी के बोल 

ग्राम पंचायत बसोधन की प्रधान निर्मला देवी ने बताया कि भालू के हमले से एक व्यक्ति घायल हुआ है। बताया कि पंचायत की ओर से उचित सहायता की जाएगी। साथ ही वन्य प्राणी विभाग को भी भालू को पकड़ने के बारे में प्रस्ताव भेजा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...