
व्यूरो रिपोर्ट
घास काटने जा रही महिला की गिरने से मौत हो गई। मामला थाना सुजानपुर के अंतर्गत आने वाली पंचायत जनदड्डू का है। सुजानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया राजकुमारी पत्नी रणजीत सिंह 44 वर्ष आज सुबह करीब 11:00 बजे घास काटने के लिए घर से गोशाला की तरफ जा रही थी कि रास्ते में पैर फिसलने से गिर गई और मौके पर सिर पर गंभीर चोट आई। परिजन घायल अवस्था में महिला को सिविल अस्पताल सुजानपुर लाए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
