घाड़जरोट पंचायत आजादी के बाद भी सड़क से मरहूम

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के घाड़ जरोट घाड़ 2 पंचायत के वाशिंदे आजादी के बाद भी सड़क सुविधा न मिलने से हर सुविधा से मरहूम है। जिसे आज आजादी के बाद भी सड़क सुविधा के लिए तरस रहे हैं।

स्थानीय निवासी रामेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि यह पंचायत लगभग 10 हजार आवादी की है। जिसे मुख्य मार्ग से नगरोटा सूरियां तक जाने के लिए 100 मीटर दूरी एक घंटे में तय करनी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि उनके गांव से रेलवे ओवरब्रिज है जो कि केवल एक साइड पानी की निकासी निकालने हेतु रेलीग लगाते हुए पेदल रास्ता है जो कि वहुत ही दुर्घटना ग्रस्त हैं। जहां किसी भी समय कोई भी दुर्घटना हो सकती है।

उन्होंने बताया कि इस रास्ते से लगभग हर रोज पांच सौ लोग,  स्कूल के बच्चों सहित गूजरते है। जिनको केवल एक मात्र यही रास्ता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को पहले भी कांग्रेस सरकार के समय उठाया गया जो कि ठडे वस्ते में पड़ गया।

अब उन्होंने कहा कि इस समस्या को कांगड़ा चम्बा सांसद किशन कपूर व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के माध्यम से उठाया गया।

उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांगड़ा चम्बा सांसद किशन कपूर व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से आग्रह करते हैं कि इस रास्ते को एम्बुलेंस मार्ग वनाया जाए। ताकि इस समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर इस समस्या का कोई हल नहीं हुआ तो रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर रमेशवर सिंह ठाकुर, करिद्र सिंह पुरिया, कर्म चन्द धिमान प्रधान घाड़ जरोट, घाड़ 2, मेजर जी एस पुरिया, राजकुमार, विहारी लाल, कुलजीत सिंह पुरिया , सतीश पुरिया, सेवा देवी, सुमन कुमारी, माया देवी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...