घर से स्‍कूल पढ़ने गई नाबालिग लड़की लापता, पिता पहुंचा थाने

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हरोली पुलिस थाना के तहत पड़ते एक गांव की नाबालिग को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। नाबालिग के स्वजन ने टाहलीवाल पुलिस चौकी में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि डीएसपी अनिल पटियाल ने की है।

उन्होंने कहा कि संतोषगढ़ में संभावित जगह की सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जाएगी। व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी नाबालिग बेटी समीप के एक नगर में पढऩे के लिए जाती है।

सोमवार को बेटी घर से पढऩे के लिए गई, लेकिन उस केंद्र में नहीं पहुंची। इसके बाद बेटी की सहेलियों से भी पता किया, लेकिन उन्होंने भी किसी तरह की जानकारी होने से इन्कार किया।

हालांकि स्वजन ने रिश्तेदारों समेत अन्य जगह पर तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में लड़की के पिता ने टाहलीवाल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

वहीं, पुलिस चौकी टाहलीवाल की टीम ने मामला दर्ज करके लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...