घर से कॉलेज को निकली छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पिता ने जताई ये आशंका

--Advertisement--

Image

ऊना, 08 फरवरी – अमित शर्मा

उपमंडल अंब के तहत गांव में कॉलेज के लिए निकली लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई है। इस संदर्भ में पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार युवती के पिता ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। परिजनों का कहना है कि उसकी बेटी बीएससी फर्स्ट ईयर में पढ़ती है और रोजाना की तरह 6 फरवरी को करीब 10 बजे घर से कॉलेज के लिए निकली थी। उसकी बेटी अक्सर दोपहर 2 बजे तक घर वापस आ जाती थी, मगर बेटी देर शाम तक घर वापस नहीं आई।

देर तक घर न आने पर परिजनों ने बेटी के बारे में अपने रिश्तेदारों व आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन बेटी के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। युवती के पिता ने आशंका जाहिर की है कि कोई न मालूम व्यक्ति उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है।

एसएचओ अंब आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...