घर से कंप्यूटर की पढ़ाई करने निकली 21 वर्षीय युवती लापता

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 13 जुलाई – नरेश कुमार

मंडी जनपद के गोहर पुलिस थाना के तहत बाढू क्षेत्र की एक 21 वर्षीय युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। वही शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोहर पुलिस को दी गई शिकायत में बाढू क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी मंगलवार को हर रोज की तरह सुबह 10 बजे घर से कंप्यूटर कोर्स करने के लिए चैलचौक गई थी, लेकिन शाम तक तक घर वापिस नहीं लौटी।

उन्होंने उसकी हर जगह तलाश की रिश्तेदारों के यहां भी पता किया। युवती का कोई भी अता पता नहीं चल पाया। कुछ देर बाद उसकी बेटी ने उसके बेटे को मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज किया कि कोई उसे जबरदस्ती बंजार जिला कुल्लू ले गया।

उन्हें शक है कि लुहरी थलोट का रहने वाला एक युवक उसकी बेटी को जबरदस्ती भगाकर ले गया है। जिस पर पुलिस ने धारा 363, 366 IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, बुधवार को मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती को ढूंढने का पूरा प्रयास किया जाएगा।.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...