घर में तोड़-फोड़ करने व जाति सूचक शब्द बोलने पर 9 गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

धर्म नेगी चुराह

चंबा के डियूर क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर पर पत्थर से तोड़-फोड़ करने व जाति सूचक शब्द कहने पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

संत राम पुत्र पंछी राम निवासी गांव गुलेल डाकघर डियूर तहसील सलूणी ने पुलिस थाना किहार में दी शिकायत में बताया कि वह अनसूचित जाति से संबंध रखता है और डोगरू पुत्र चिमनू, चनालू पुत्र डोगरू, सुरेखा पत्नी चनालू राम, संगीता पत्नी भगत राम, बाली राम पुत्र डोगरू, सोहन लाल पुत्र चिमनू, अशोक पुत्र सोहन लाल, नरेश पुत्र सोहन लाल व मदन पुत्र चमारू सभी निवासी गुलेल ने 29 नवम्बर को शाम 5.45 बजे उसके घर पर पथराव किया तथा सामान को तोड़-फोड़ दिया। साथ में इस घटना में उसकी पत्नी को भी चोटें आई हैं जबकि इन सभी ने उन्हें सार्वजनिक रूप से जाति सूचक शब्द से बुलाकर उनका अपमान किया।

उसने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि 7 दिसम्बर को दोबारा सभी आरोपियों ने नरेश कुमार व नीलमा का रास्ता रोककर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

डी.एस.पी. सलूणी मयंक चौधरी ने संत राम की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। जांच करने पर सोमवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना किहार में 147, 149, 323, 427, 506 आई.पी.सी. व अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...