घर में घुसकर की 15 वर्षीय युवती की हत्या

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

जिला के उपमंडल मुख्यालय अंब स्थित प्रताप नगर में 15 वर्षीय युवती की घर में घुसकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मृतका की पहचान 15 वर्षीय प्राची राणा पुत्री अजय राणा निवासी प्रताप नगर अंब के रूप में की गई है। प्राची राणा को गला रेत कर मौत के घाट उतारा गया है।

मृतका की मां ने मंगलवार शाम ड्यूटी से लौटकर अपनी बेटी को घर की ही लॉबी में खून से लथपथ मृत हालत में पाया।

मामले की सूचना मिलते ही एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर भी मामले की जांच के लिए दल बल के साथ मौके पर जा पहुंचे हैं।

वहीं युवती को मौत के घाट उतारने वाले का अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।

बताया जा रहा है कि मृतका के माता-पिता सरकारी स्कूलों में शिक्षक है। मंगलवार सुबह वह दोनों रोजाना की तरह अपने अपने स्कूल ड्यूटी के लिए रवाना हो गए थे।

वहीं बीच में परिजनों द्वारा करीब 11:30 बजे बेटी को फोन करने करने की बात भी सामने आई है, हालांकि माता-पिता की उस कॉल को पिक नहीं किया गया था। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह वारदात इसी समय के आसपास हुई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मृतका के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है, वहीं आसपास की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाने के लिए फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गांधी चौक के पास मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, शरीर पर थे चोट के निशान

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना हमीरपुर के तहत गांधी चौक के...

सुक्खू सरकार का बड़ा दांव, दूध के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें नई कीमतें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...

सीएम सुक्खू ने किसानों और पशुपालकों को लेकर की बड़ी घोषणाएं, MSP बढ़ाने की घोषणा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी के लिए आज का...

डलहौजी में सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी; दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

चम्बा - भूषण गुरुंग पर्यटन नगरी डलहौजी की करेलनू में...