ग्रीष्मोत्सव शिमला: पंजाबी गायक अखिल रहे मुख्य आकर्षण, अंजली नानक, नेहा दीक्षित तथा सहित अन्य कलाकारों ने किया लोगों का मनोरंजन

--Advertisement--

ग्रीष्मोत्सव शिमला की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री रहे मुख्यातिथि

शिमला – नितिश पठानियां

ग्रीष्मोत्सव शिमला 2025 की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यतिथि तथा अन्य अतिथिगणों को सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रीष्महोत्सव शिमला 2025 की स्मारिका का भी विमोचन किया। आज के मुख्य आकर्षण अंजली नानक, नेहा दीक्षित तथा पंजाबी गायक अखिल रहे, जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलीनी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भट्टाकुफर के छात्रों ने अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी।

इन कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

उत्सव में पहाड़ी गायक शांति हेटा, पलक भारद्वाज, रक्षा, सतीश दीक्षित, इंद्रजीत सिंह, रमेश चंद, वीरेन्द्र मल्होत्रा, जय प्रकाश शर्मा, नरेश ठाकुर, प्रदीप शर्मा, कविता किमटा, रामेश्वर शर्मा, संजीव धीमान ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया और लोगों ने बहुत आनंद उठाया। रविंद्र जॉनी कॉमेडियन ने भी लोगों को अपने हास्य अंदाज से खूब लोटपोट किया।

एनजेडसीसी पटियाला के 3 राज्यों से आये दल जिसमें हरियाणा, पंजाब तथा जम्मू कश्मीर के कलाकार शामिल रहे, ने भी मंच पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। सर्वोदय बाल आश्रम के लगभग 20 बच्चों ने भी ग्रीष्मोत्सव शिमला 2025 की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सभी प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठनीया, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, उपाध्यक्ष वन विकास निगम केहर सिंह खाची, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, महाधिवक्ता अनूप रतन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...