ग्राम पंचायत भाली में खनन माफियाओं के खिलाफ जल शक्ति विभाग कोटला ने दर्ज करवाई शिकायत

--Advertisement--

ग्राम पंचायत भाली में खनन माफियाओं के खिलाफ जल शक्ति विभाग कोटला ने दर्ज करवाई शिकायत

कोटला – व्युरो

उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत आने बाली पंचायत भाली में खनन माफिया वर्तमान में बिल्कुल बेखोफ हैं. जिन्हें न कानून का डर है और न किसी ओर चीज का.

मामले की जानकारी देते हुए जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता बलविंदर सिंह ने बताया कि भाली के कर्मचारियों द्वारा सूचना दी गई कि ट्रेक्टर बाले चिचड़ टिक्कर पेयजल स्कीम को सुरक्षित रखने के लिए लगाए गए क्रेट के पथर उखाड़ ले गए हैं.

जिसका मोक्का सहायक अभियंता सहित किया गया और पाया कि ट्रेक्टर बालों ने पेयजल स्कीम को भारी नुकसान पहुंचाया गया है ,मामले की गम्भीरता को देखते हुए विभाग ने इसकी शिकायत पुलिस चोंकी कोटला में कर दी है.

बलविंदर सिंह ने बताया कि इन खनन माफियाओं पर अंकुश नही लगाया गया तो आने बाले समय मे भाली की स्थानीय जनता को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है.

बलविंदर सिंह ने स्थानीय वासियों से भी ऐसे समाज के दुश्मनों पर नजर रखने की अपील की व किसी व जानकारी को सांझा करने के लिए अपना निजी मोबाइल नम्बर (98822-00534) जारी किया स्थानीय वासी इस विषय के बारे में सूचना दे सकते हैं. जानकारी देने बाले का नाम गुप्त रखा जाएगा.

पुलिस चोंकी प्रभारी राजकुमार के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस चोंकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि जल शक्ति विभाग कोटला द्वारा भाली में विभाग को दो अलग अलग जगह नुकसान एक पेयजल स्कीम की सुरक्षा के लिए लगाए गए क्रेट के पथर चोरी करने बारे व चिचड़ टिककर पानी के टैंक में किसी के द्वारा मिट्टी डाले जाने बारे शिकायत की गई है. जल्द ही मामले की गहनता से जांच कर के दोषियों को पकड़ा जाएगा जिसके लिए पुलिस विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...