
कोटला – स्वयंम
केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा कोटला द्वारा शुक्रवार को नाबार्ड के सौजन्य से ग्राम पंचायत नयांगल में डिजिटल बैंकिंग और सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओंं के बारे जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में बैंक अधिकारी पंकज कुमार व संजीव कुमार ने विभिन्न – विभिन्न योजनाओं जैसे अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, फसल बीमा योजना आदि योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई । उन्होंने लोगों को डिजिटल लेनदेन करते समय व फ्रॉड से बचने के लिए भी जागरूक किया।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर अधिकारी पंकज कुमार, नयांगल पंचायत प्रधान चूनी लाल, स्थानीय ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधि सहित काफी संख्या में विभिन्न – विभिन्न समूह के सदस्य व स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
