ग्राम पंचायत चैल चौक में ग्राम सभा सम्पन्न, अब कूड़ा कचरा और गंदगी फेलाने वालो की खेर नहीं
गोहर चेलचौक/ मंडी अजय सूर्या
ग्राम पंचायत चैल चौक में आज ग्राम सभा का कोरम पूरा हुआ। महिला मण्डल को ग्राम पंचायत चैल चौक विकास खण्ड गोहर जिला मण्डी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2024 स्वभव स्वच्छता संस्कार अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मान स्वरूप ग्राम पंचायत स्तर पर महिला मंडलो को सममानित किया गया।
जिसमे आदर्श महिला मण्डल घियाहन को प्रथम पुरष्कार व् नेना काथला महिला मण्डल को दूसरा स्थान व् गुरु रवि दास महिला मण्डल कोहलू को तीसरा स्थान मिलने पर ग्राम पंचायत प्रधान इन्द्रा देवी द्वारा सममानित किया गया।
आदर्श महिला मण्डल घियाहन की सचिव छमा देवी ने कहा की हमारा पूरा गांव स्वच्छ है, हमारे महिला मण्डल द्वारा अच्छा कार्य करने पर महिला मण्डल को सम्मानित किया जिसके लिए सभी महिला मण्डल के सदस्य बधाई के पात्र है।
उन्होंने कहा हमारा महिला मण्डल बड चढ़ कर आगे भी भाग लेता रहेगा और उन्होंने सभी महिला मंडलों से भी अपील की की स्वच्छता अभियान में बड चढ़ कर भाग ले, उन्होंने सरकार का भी धन्यवाद किया।

प्रधान इन्द्रा देवी ने काह की इन महिला मंडलो द्वारा सराहनीय कार्य किया गया और काह की और अच्छा कार्य करने पर आगे भी इन्हें सम्मानित किया जाएगा।
प्रधान ने काह की अब कूड़ा कचरा और गंदगी फेलाने वालो की खेर नहीं जो भी व्यक्ति कूड़ा कचरा इधर उधर फेकता हुआ दिखाई दिया तो उसको 500 से 5000 तक का जुरमाना डाला जायेगा इसका प्रस्ताव भी ग्राम सभा में पारित किया गया।
उन्होंने काह की आज हमारे बच्चे बचिया नशे की और निरंतर बड़ते जा रहे है जो हमारे लिए व् हमारे समाज के लिए घातक सिद्ध हो सकते है। उन्होंने बताया की माता पिता अपने बच्चो का विशेष ध्यान रखे उन्होंने आये हुए सभी ग्रामीणों का ग्राम सभा का कोरम पूरा करने पर धन्यवाद किया।

