ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों के लिए आर्थिक सुदृढ़ता प्रदान करने वाला बजट : किशन कपूर

--Advertisement--

Image

चंबा , 01 फरवरी-  भूषण गूरुंग

चंबा- काँगडा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद किशन कपूर ने केंद्र द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2022-23 के बजट को ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के लिए आर्थिक सुदृढ़ता प्रदान करने वाला बजट बताया है ।

उन्होंने कहा है कि देश के ग्रामीण क्षेत्रों तक ई-सुविधाएँ पहुंचाने के लिए सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम आगामी दो- तीन वर्षों में पूरा कर लेगी जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी डिजिटल संसाधन प्राप्त होंगे ।

उन्होंने कहा है कि पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को वित्तीय सहायता योजना की धनराशि बढ़ाने से हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य को उत्पादकपरक पूँजीनिवेश में समुचित सहायता मिलेगी । देश के1.5 लाख डाकघरों में कोर बैंकिंग प्रणाली प्रारंभ होने से अब ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा प्राप्त करने के लिए बैंकों पर अधिक आश्रित नहीं रहना पड़ेगा ।

पिछले दो वर्षों से कोविड महामारी की चुनौती के बावजूद देश में विकास की गति को आगामी कई वर्षों तक निरंतर बनाएं रखने के लिए यह बजट अवश्यमेव एक मील- पत्थर साबित होगा।

उन्होंने देश के आकांक्षी जिलों में महत्वाकांक्षी ब्लॉकस कार्यक्रम के माध्यम से विकास को और अधिक गति प्रदान करने के संकल्प पर भी केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...