ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पशुपालकों के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ – बिक्रम ठाकुर

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने पशुपालकों के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं। प्रदेश में एक पशु अस्पताल, एक नया पशु पॉलीक्लीनिक तथा 10 नए पशु औषधालय खोले गए हैं।

इसके अलावा 23 पशु औषधालयों को पशु अस्पताल, एक पशु औषधालय को जोनल पशु अस्पताल और एक पशु अस्पताल को उपमण्डलीय पशु अस्पताल में स्तनोन्नत किया गया है।

यह जानकारी उद्योग व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के जसवां परागपुर में कटोह-टिक्कर में 21.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित पशु औषधालय भवन का उद्घाटन करने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि पशुपालन तथा दुग्ध उत्पादन गतिविधियां कृषि से सम्बन्धित लोगों के जीवन का अभिन्न अंग हैं। हिमाचल प्रदेश में काफी संख्या में पशुपालक अपनी आजीविका के लिए पशुपालन गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।

पशुपालन प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना अहम् योगदान दे रहा है, जिसके दृष्टिगत राज्य सरकार ने पशुपालकों के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं और पशुओं के स्वास्थ्य की उचित देखभाल के लिए पशु स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करने व उनकी देखभाल के लिए हिमाचल प्रदेश गौ-सेवा आयोग की स्थापना की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 198 गौ-सदन संचालित किए जा रहे हैं। गौ-अभ्यारण्यों व गौ सदनों की स्थापना तथा सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 3.08 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त उद्योग मंत्री ने 144.36 लाख रुपए से निर्मित होने वाले रक्कड़-शांतला से निहारी सम्पर्क मार्ग का भूमि पूजन भी किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अशवनी ठाकुुर, पंचायत समिति सदस्य सुदर्शन, ग्राम पंचायत प्रधान टिक्कर उर्मिला देवी, उप प्रधान कुंज लाल, भाजपा मण्डलाध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...