गो सेंक्चुरी खबल का संचालन करवाने में नाकाम पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार

--Advertisement--

संचालन न होने से पशुओं को नहीं मिल रहा ठिकाना।

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत हार के खबल में 266 कनाल जमीन पर पांच करोड़ की लागत से गो सेंक्चुरी बनकर तैयार है लेकिन इसका संचालन न होने से कोई भी लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है।

करोड़ों की लागत से निर्मित गौ सेंक्चुरी खबल का भवन सफेद हाथी बना हुआ है। बेसहारा गोवंश सडक़ों पर घूम रहा है लेकिन इनको कोई आश्रय नहीं मिल रहा है।

पांच करोड़ की लागत से निर्मित हुई गो सेंक्चुरी में करीबन दो से तीन हजार बेसहारा पशुओं को रखने की क्षमता है तथा इसके अंदर ही चारा बीजने के लिए पर्याप्त जमीन है परंतु सत्तासीन कांग्रेस सरकार इसको शुरू करवाने में नाकाम दिख रही है।

प्रदेश सरकार में जिला कांगड़ा से पशुपालन एवं कृषि मंत्री चंद्र कुमार के गृह क्षेत्र जवाली में ही गो सेंक्चुरी का संचालन नहीं हो पा रहा है जबकि सरकार सहित मंत्री चंद्र कुमार बेसहारा गोवंश की सुरक्षा व किसानों की फसलों को बेसहारा पशुओं से बचाने के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।

गो सेंक्चुरी खबल का संचालन न हो पाने के कारण पशु सडक़ों पर घूम रहें हैं। किसान आज भी बेसहारा पशुओं के आतंक से परेशान हैं तथा किसानों में प्रदेश की सत्तासीन कांग्रेस सरकार खिलाफ भारी रोष है।

बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार से मांग की है कि गो सेंक्चुरी खबल का संचालन अतिशीघ्र करवाया जाए ताकि किसानों को राहत तथा आवारा पशुओं को ठिकाना मिल सके।

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार के बोल

इस बारे में कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि जल्द ही गो सेंक्चुरी खबल का संचालन होगा तथा बेसहारा पशुओं को ठिकाना मिलेगा व किसानों को बेसहारा पशुओं से निजात मिलेगी।

एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह के बोल

इस बारे में एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गो सेंक्चुरी खबल का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि इसके संचालन के लिए पशुपालन विभाग को कहा गया है।

पूर्व विधायक अर्जुन सिंह के बोल

इस बारे में पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने गो सेंक्चुरी खबल का लोकापर्ण कर दिया था। उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार थी तो मंत्री चंद्र कुमार विकास करवाने के बड़े-बड़े दावे करते थे लेकिन अब सरकार में रहते हुए वो विकास क्यों नहीं करवा रहे हैं।

डिप्टी डायरेक्टर संजीव धीमान के बोल

इस बारे में डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन विभाग संजीव धीमान ने कहा कि गो सेंक्चुरी खबल का संचालन भी जल्द होगा। उन्होंने कहा कि इसका संचालन एनजीओ को सौंपा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...