गोलीकांड के मुख्य आरोपी समेत 8 आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब गोलीकांड मामले ने पुलिस ने मुख्य आरोपी समेता आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आठों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

रिमांड के दौरान सभी आरोपियों से हमले के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में पूछा जाएगा और उनकी रिकवरी भी करवाई जाएगी। इसके इलवा इस गोली काण्ड में और कौन कौन शामिल है इसके बारे में भी पूछताछ की जाएगी।

गौरतलब है कि उपमंडल पावंटा साहिब के भूपुर में शर्मा पेट्रोल पंप के निकट कुछ दिन पहले नकाबपोश हमलावरों ने एक व्यक्ति महिंद्र पाल सिंह उर्फ गल्लू सैनी के ऊपर जानलेवा हमला किया था। हमलावरों ने गल्लू सैनी के साथ मारपीट के बाद फायर किया था, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति पास की ऑटो मार्केट में अपनी जिप्सी की मुरम्मत कार्य करवा रहा था, जिसके बाद हमलावरों ने घात लगाकर उस पर हमला कर दिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...