चम्बा – भूषण गुरुंग
जन चेतना समिति चम्बा ने आज बाबा ईडेन गैस एजेंसी चुवाड़ी के अधिकृत प्रतिनिधि के साथ मिलकर रायपुर पंचायत के वार्ड कुड्डी मे आम जनमानस को तकनीकी शिक्षा के फायदों व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार गैस के प्रति लोगों को गैस से होने वाले फायदे नुकसान के बारे में जागरूक किया।
आज जन चेतना समिति चम्बा के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, सचिव जीत कुमार व समिति सदस्य विजय कुमार ब रणजीत शर्मा ने ग्राम पंचायत रायपुर के वार्ड कुड्डी में अपनी उपस्थिति देने के साथ साथ समिति के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने समस्त वार्ड वासियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर लोगों को जागरूक किया।
समिति सचिव जीत कुमार ने वार्ड मे पधारे सभी लोगों को प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा गैस के होने वाले फायदे नुकसान के बारे में व तकनीकी साक्षरता पर लोगो को जागरूक किया आज के जागरूकता अभियान के मुख्य बिंदु रहे और स्मार्टफोन से होने वाले भंयकर नुकसान के बारे मे सचेत किया।
जागरूकता अभियान का समापन करते हुए समिति अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर व सचिव जीत कुमार ने समस्त वार्ड वासियों व आम जनमानस का धन्यवाद किया।

