गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिलाओं ने किया धरना प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

शाहपुर – मनीष कोहली

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस की महिलाओं ने शुक्रवार को ब्लॉक शाहपुर के सुधेड़ में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया ।

प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रेणु बजवारिया के आदेश से कांग्रेस नेत्री सुनीता ठाकुर के नेतृत्व में महिलाओं ने गैस सिलेंडर रख कर प्रदर्शन किया ।

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ खूब हल्ला बोला।

प्रदेश सचिव रेणु बजवारिया ने कहा कि एक-एक करके सभी चीजों के दाम बढ़ाकर केंद्र की मोदी सरकार लोगों पर महंगाई का बोझ लाद रही है।

पेट्रोल डीजल की कीमतें पहले ही आसमान छू रही हैं और अब सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों ने लोगों के बजट को बिगाड़ कर रख दिया है।

वहीं सुनीता ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के घर का बजट बिगाड़ दिया है ।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर चंचला, पूजा, सावित्री, नीमा, व्यासा, सरोज, वीना, सोमा, सपना, पूजा, आरती आदि कई महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...