
नगरोटा सूरियाँ – शिव गुलेरिया
गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ में नए सत्र की शुरुआत में गैलेक्सी प्रबंधक समिति ने माता-पिता उन्मुखीकरण सत्र करवाया।
जिसमें नई शिक्षा नीति के बारे में सम्मानित अभिभावक जनों को कई नई जानकारियों से सीबीएससी विशेषज्ञ कुलवंत कौर ने अवगत करवाया ।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य प्रारंभिक बचपन की देखभाल, शिक्षक प्रशिक्षण को मजबूत करना, मौजूदा परीक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा में सुधार जैसे आवश्यक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना है ।
इसके अलावा वार्षिक परिणाम पीटीएम भी करवाई गई । लगभग सभी अभिभावकों ने उपस्थिति देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया ।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक निदेशक डॉक्टर गुलशन कुमार, प्रबंधक निर्देशिका किरण लता वैद्य, प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा समन्वयक श्वेता वैद्य, अध्यापक वर्ग, अभिभावक जन और अन्य स्कूल कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधक निर्देशक डॉ० गुलशन कुमार जी ने सीबीएसई विशेषज्ञ कुलवंत कौर, विशेष रूप से उपस्थित मैकमिलन पब्लिशर्ज से राहुल वालिया तथा अभिभावक जनों का इस कार्यक्रम में आने पर नई शिक्षा नीति पर विशेष चर्चा करते हुए धन्यवाद किया।
