गैलेक्सी पब्लिक स्कूल ने जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में लिया भाग

--Advertisement--

Image

शिव गुलेरिया – नगरोटा सूरियां

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय” हिमाचल एनवायरो द्वारा आयोजित ऑनलाइन साइंस क्विज़ ” प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 80 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

यह क्विज प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी जिसका पहला चरण आज ऑनलाइन क्वालिफायर राउंड था। इस प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी ही भाग ले सकते थे। जिसमें गैलेक्सी की पहली टीम से रीत गौरा और अंशिका कौंडल, दूसरी टीम से सलज महाजन और प्रियांशी गुलेरिया तथा टीम तीसरी से प्रियांश धीमान और कृतिका वैद्य प्रतिभागी थे।

इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपनी सूझबूझ और बुद्धिमता से उत्तर देते हुए गैलेक्सी स्कूल की योग्यता का एक नमूना पेश किया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक निदेशक डॉक्टर गुलशन कुमार और निर्देशिका किरण लता वैद्य जी ने बच्चों को शाबाशी दी और स्कूल के प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा ने भी विद्यार्थियों को खूब सराहा और कहा कि वे इसी प्रकार खूब लगन और मेहनत से क्विज प्रतियोगिता के अगले चरण को पार करें और अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...