गेहूं को पानी लगाने गए युवक की करंट लगने से मौत

--Advertisement--

Image

इंदौरा – शम्मी धीमान

हिमाचल प्रदेश के  विकास खंड इंदौरा के अंतर्गत पंचायत भोग्रवां के गांव मलाल में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। शुरुआती जांच के अनुसार युवक गेहूं को पानी लगाने गया था। इस दौरान अचानक करंट लगने से उसकी जान चली गई।

युवक की पहचान रमन कुमार (31) पुत्र किशोरी लाल गांव मलाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

रमन घर में बड़ा था, जो पिता के साथ परिवार का खर्चा चलाने के लिए दिहाड़ी लगाता था। रमन अपने पीछे माता-पिता और दो छोटे भाइयों को छोड़ गया है।

जानकारी केअनुसार युवक सुबह घर से दिहाड़ी लगाने निकला था। इस दौरान गेहूं की फसल को पानी लगाते समय अचानक करंट लग गया। युवक करंट लगने से मोटर के अंदर बेहोश पड़ा था।

जमीन मालिक का बेटा जब मोटर के अंदर गया तो युवक को बेहोश पाया। वह घर से गाड़ी मंगवाकर युवक को घर लेकर आ गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

एसएचओ इंदौरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि फोन के माध्यम से उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है। इसके बाद टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...