गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश गुरु रविदास महासभा पंजीकृत की खंड देहरा इकाई द्वारा ग्रामीण इकाइयों के सहयोग से विशाल शोभा यात्रा का आयोजन खंड प्रधान राकेश कुमार की अगुवाई में किया गया। ये शोभा यात्रा गुरु रविदास गुरुद्वारा इंदिरा कॉलोनी से निकाली गई जो कि भटौली फ़कोरियां हरिपुर दोसड़का, हरिपुर, गोखरू, बासा महेवा बनखंडी मानगढ़ देहरा खारियां होते हुए वापिस इंदिरा कॉलोनी में ही समापन किया गया।

जगह जगह लगे लंगर

शोभा यात्रा के दौरान जगह जगह लंगर का आयोजन स्थानीय इकाइयों द्वारा किया गया इसी कड़ी में बासा मै बासा इकाई द्वारा खीर के लंगर, गोखरू मैं हलवा प्रसाद तथा बनखंडी में भी शोभा यात्रा मै आए श्रद्धालुओं के लिए चाय पानी की व्यवस्था की गई थी। मानगढ़ में विशाल भंडारे की भी व्यवस्था सभा द्वारा की गई थी । जिसमें सैकड़ों ने प्रसाद ग्रहण किया।

पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत

जगह जगह पुष्प वर्षा करके शोभा यात्रा का स्वागत किया गया । गुरु स्वरूप से सजी गाड़ी मैं नगर कीर्तन और गुरु रविदास शक्ति अमर रहे, जय गुरुदेव धन गुरुदेव के उद्घोष से सारा माहौल देखते ही देखते भक्तिमय हो रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...

कुल्लू में कुदरत का कहर! इनर अखाड़ा में दरकी पहाड़ी, प्रशासन ने खाली करवाए 5 घर

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के इनर अखाड़ा...

हिमाचल: तीसरे बच्चे के जन्म पर भी महिला को 180 दिन का मातृत्व अवकाश, स्वास्थ्य विभाग ने अवकाश को दी मंजूरी

हिमखबर डेस्क  स्वास्थ्य विभाग ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों...