
सरकाघाट, नरेश कुमार
सरकाघाट में तेंदुए की खाल की तस्करी करने वाले तस्कर को पकड़ने के लिए दिल्ली की वाईल्ड लाईफ की टीम मण्डी पहुंची जिला पुलिस की मदद से सरकाघाट के एक निज़ी होटल से दो खालें बरामद।
आरोपित होटल का मालिक है। आरोपी की पहचान ग्राम पंचायत थौना राम सिंह गांव गैहरा के रुप में हुई है।
पुलिस द्वारा एक औचक निरीक्षण के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड के निकट एक निजी होटल से तेंदुए की दो खालें, 14 नाखून और 10 दांत बरामद किये हैं और उन्हें जब्त कर आरोपित के विरुद्ध वन्य प्राणी अधिनियम की धारा 51के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को किसी बड़े नेटवर्क का अंदेशा है और पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
