गुगा मंदिर मोहडा में स्टेट बैंक शाखा बरठी की तरफ से ग्राहक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

--Advertisement--

Image

घुमारवीं- अभिषेक

आज गुगा मंदिर मोहडा में स्टेट बैंक शाखा बरठी की तरफ से ग्राहक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से राजेश विशिष्ट हेड ऑफिस हमीरपुर ,व शाखा बरठीं से श्री राम नाथ जी, और जीरोमास प्राइवेट लिमिटेड से दीपक जी और अजय जी ने ग्राहकों को अपने खाते के बारे में जागरूक रहने के बारे मे बताया।

राजेश विशिष्ट ने लोगों से अपील की कि अगर आपको अगर ऐसा कोई भी फोन कॉल आता है। जिसमें वह कहते हैं कि हम बैंक की तरफ से बोल रहे हैं। और आपके मोबाइल फोन पर ओटीपी आया है ।उसे हमें बताएं तो कृपया करके अपना ओटीपी नंबर किसी भी अनजान व्यक्ति को ना दें। क्योंकि इस ओटीपी को लेकर वह आपके खाते से छेड़छाड़ कर सकता है। उन्होंने सरकार की तरफ से चलाई जा रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व अटल पेंशन योजना की जानकारी दी।

इस मौके पर ग्राम पंचायत पलासला के प्रधान जगतराम संख्यान , गोगा मंदिर कमेटी के प्रधान श्री विक्रम सिंह ,जगदीश जी ,जय सिंह ,राजकुमार ,सत्यदेव सिंह, ग्राहक सेवा केंद्र से श्रीमती शर्मिला देवी ,आदर्श युवक मंडल मोहडा के प्रधान अभिषेक शर्मा, ग्राम पंचायत पलासला के उप प्रधान पुष्पराज जी , तनीष ,विधि चंद ,व लगभग 150 लोगों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...