देहरा – शिव गुलेरिया
ब्लॉक देहरा की ग्राम पंचायत गाहलियां के रखवाल लाहड़ में जोगिंद्र पाल के घर को खतरा बना हुआ है। यहां रखवाल लहाड़ मेन रोड़ से मेला राम के घर तक 300 मीटर रास्ता बनाया गया है। लेकिन बीच में 50 मीटर रास्ता नहीं बना है।
यहां वार्ड नं चार में जोगिंद्र पाल का घर है। यहां रास्ते के किनारे बने डंगे के गिरने की वजह से जोगिंद्र पाल और दूसरे घरों को खतरा बना हुआ है। लगातार हो रही है बारिश की वजह से जोगिंद्र पाल पड़ोसियों की घरों में रहना पड़ रहा है।
वॉर्ड न 4 की पंच श्रेष्ठा देवी ने कहा कि जोगिंद्र पाल के घर को खतरा बना हुआ है सरकार को इनकी सहायता करनी चाहिए।
पंचायत उप प्रधान के बोल
ग्राम पंचायत गाहलियां के उप प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि 300 मीटर रास्ता रखवाल लहाड़ मेन रोड़ से मेला राम के घर तक बनाया जा रहा था। जोकि बीच में 30 मीटर रास्ता बनाने से रोक दिया गया। जहां एक डंगा लगाया गया था जोकि लगातार हो रही बारिश की वजह से डंगा टूट गया और जोगिंद्र पाल के घर को खतरा बना हुआ है।

