गाय को  लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों की पत्थरबजी में एक घायल

--Advertisement--

Image

हरिपुर/ कांगड़ा, राजीव जसबाल

हरिपुर गाय को खेत में बांधे जाने को लेकर हुआ विवाद कुछ इस कदर बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को पत्थरबाजी कर डाली जिस पर एक व्यक्ति घायल हो गया जिसने इस मामले को लेकर पुलिस चौकी रानीताल में शिकायत दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बनखंडी के समीपवर्ती क्षेत्र भिल्लू में यह मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी व उसके बच्चों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने खेत में गाय बांधे जाने को लेकर उनके साथ बहस बाजी शुरू कर दी।

उसके बाद उन्होंने उस पर पत्थर भी बरसाए जिसके कारण वह घायल हो गया। इस मामले को लेकर उसने चौकी में शिकायत दी है। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने इस मामले को लेकर पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिली है जिसके आधार पर पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं (435 ,323 ,504 ,506 ,34) के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...