गाड़ी रोकने पर पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी, कांस्टेबल के पैर पर गाड़ी चढ़ाकर दिखाया अपनी पहुंच का रोब

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी के पंडोह क्षेत्र में पुलिस के साथ बदसलूकी करने की घटना सामने आई है। मंडी में चीर मील के पास वाहनों की आवाजाही को रोक गया था पर चालक ने फिर भी जबरन जाने की कोशिश की। पुलिसकर्मी  ने उसे रोका तो उसने अपनी पहुंच का रौब दिखाया।

गुस्साए युवक ने बदतमीजी करते हुए पुलिसकर्मी पर ही गाड़ी चढ़ा दी। गाड़ी चालक ने हैड कांस्टेबल के पैर पर गाड़ी चढ़ा कर कुचलने का प्रयास किया। घायल पुलिसकर्मी की पहचान विशाल कंवर के रूप में हुई है। वहीं, आरोपित भूपेंद्र मंडी का ए-क्लास ठेकेदार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

प्रशासन ने पंडोह के छह मील में सड़क को चौड़ा करने के काम के चलते शाम को चार बजे से साढ़े पांच बजे तक गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाई है। इस दौरान विशाल कंवर ने जब गाड़ियों को रोक दिया तो सफेद रंग की आडी नंबर एचपी 33 एफ 3700 में भूपेंद्र नाम का एक व्यक्ति चला रहा था। वह रोकने पर भी जबरदस्ती गाड़ी को ले जाने लगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...