गांव में पहली बार बस के पहुंचने से खुशी में उछल पड़े बाशिंदे

--Advertisement--

Image

सरकाघाट/मंडी- नरेश कुमार

गांवों में सड़क पहुंचने का सपना हर गांववासी का रहता है। जब यह सपना पूरा होता है तो खुशी से आंसू भी छलक पड़ते हैं। सरकाघाट उपमंडल की रिस्सा और भद्रवाड़ पंचायत के लोग भी खुशी से झूमने लगे जब एचआरटीसी की बस गांवों में पहुंची।

ग्रौड़ू-सुरांगड़ी-भद्रवाड़ मार्ग पर बस का ट्रायल लिया गया। यह ट्रायल सफल रहा। जब एचआरटीसी की बस ग्रौड़ू-सुरांगड़ी और भद्रवाड़ से गुजरी तो ग्रामीण खुशी के मारे उछल पड़े। यह मार्ग 2006 में बनना शुरू हुआ। इसे पूरा होने में डेढ़ दशक लग गया। ट्रायल में बस सरकाघाट से रिस्सा होते हुए गांव ग्रौड़ू, सुरांगड़ी तथा छात्र कलेहड़ी से भद्रवाड़ पहुंची।सरकाघाट से मंडी, नेरचौक के लिए अब तक के मार्गों से सबसे कम दूरी वाला यह मार्ग होगा। इस सड़क पर बस चलने से दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा।

भद्रवाड़ पंचायत के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस सड़क पर जल्द तीन बस रूट लगाने की सरकार से मांग की जाएगी। एक दोपहर बारह बजे रिस्सा से भद्रवाड़ तथा एक शाम के समय सरकाघाट से रिस्सा भद्रवाड़ वाया ग्रौड़ू-सुरांगड़ी से भद्रवाड़ तक, ताकि आईटीआई भदरोता के प्रशिक्षुओं को इसका लाभ प्राप्त हो सके।

साथ ही एक लंबे रूट पर भी बस सेवा शुरू कराने की आवश्यकता है, ताकि मंडी-नेरचौक जाने में लोगों को आसानी हो सके। सड़क के सफल ट्रायल में एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अनिल राणा, जेई लितेश गुलेरिया, सुपरवाइजर रमेश तथा अन्य विभाग के कर्मचारी मौके पर रहे मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वन भूमि पर श्मशानघाट बनाने पर गहराया विवाद

स्थानीय ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर जबरन अंतिम संस्कार...

नौकर बना हैवान! भेड़ पालक की हत्या, गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

बिलासपुर - सुभाष चंदेल  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में...

प्रदेश में फास्टैग वार्षिक टोल पास के देने होंगे इतने हजार, अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने...