गहरी खाई में गिरी पिकअप जीप, दो की मौत, दो घायल

--Advertisement--

Image

शिलाबाग – नरेश कुमार राधे

सोलन-नेरीपुल मार्ग पर शिलाबाग के समीप एक पिकअप के खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया।

रविवार को करीब एक बजे पिकअप जीप (एचपी 16-0228)  शिलाबाग के पास करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में चार व्यक्ति सवार थे।

भूपेंद्र ठाकुर (27) उर्फ (मीनू) पुत्र  तारा सिंह, आदर्श ठाकुर पुत्र मोहर सिंह ग्राम क्लयोपाब डाकघर कोटला बांगी तहसील राजगढ़ की मौके पर मौत हो गई।

जबकि सुरेश कुमार पुत्र रोशन लाल आयु 35 वर्ष, जितेंद्र ठाकुर पुत्र  तारा सिंह ग्राम क्लयोपाब आयु 29 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया।

गाड़ी परवाणु से क्लयोपाब आ रही थी, इसमें घर का सामान सीमेंट व चादरें लदी हुईं थीं। डीएसपी अरुण मोदी ने बताया कि स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए है।

एसडीएम यादविंद्रपाल ने प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...