गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

प्रदेश की राजधानी शिमला में एक फिर एक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिमला के ठियोग उपमंडल के मतियाना इलाके में एक स्विफ्ट कार रात के अंधेरे में करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा घोड़ी नाला के पास बीती रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ है। घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।

मृतकों की पहचान हिमांशु पुत्र शम्मी शर्मा 38 और मनीष शर्मा पुत्र श्याम लाल 25 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों ठियोग तहसील के गब्बास गांव के रहने वाले थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रात को अपने गांव लौटते वक्त घोड़ी नाला-भड़ाना सम्पर्क मार्ग पर कार हादसे का शिकार हुई। स्थानीय लोगों ने कार के गिरने की आवाज सुनकर पुलिस को हादसे के बारे में सूचित किया। कड़ाके की ठंड के बीच शवों को खाई से निकालने में ठियोग पुलिस के दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

डीएसपी ठियोग लखबीर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...