गहरी खाई में गिरी कार, पूर्व प्रधान की मौत, हादसे में ‘पतासा’ बन गई कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के छोटा कम्बा सड़क मार्ग पर मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश कुमार (40) पुत्र मोहन सिंह निवासी बड़ा कम्बा, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। वह पूर्व प्रधान भी रह चुके थे।

जानकारी के अनुसार राजेश कुमार मंगलवार सुबह अपनी ऑल्टो कार (HP-26-3810) में छोटा कम्बा सड़क मार्ग से गुजर रहे थे। स्पेन के पास उन्होंने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क से करीब 800 मीटर नीचे दूसरे सड़क मार्ग पर जा गिरा।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना भावानगर से टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

एसडीपीओ भावानगर राज कुमार के बोल

एसडीपीओ भावानगर राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही आसपास सर्च अभियान भी चलाया गया, लेकिन अन्य कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...