गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत…दो घायल

--Advertisement--

कुल्लू, 23 मार्च – अजय सूर्या

निरमंड उपमंडल में सेनथुआ गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मृतक में सेनथुआ निवासी व्यक्ति की इस घटनास्थल में मौत हो गई है, जबकि मृतक की पत्नी और कार चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। पुलिस के अनुसार घायल महिला को घायल अवस्था में खनैरी अस्पताल रामपुर में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार इस घटना में मृतक की पहचान 63 वर्षीय नहर दास निवासी सेनथुआ, तहसील निरमंड जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की करवाई शुरू कर दी है। जबकि घायलों में नहर दास की पत्नी 56 वर्षीय मीरा देवी और मित्र निवासी कार चालक पवन कुमार शामिल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...