गली सड़ी अवस्था में पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव

--Advertisement--

Image

कालका थाने में दर्ज हुई थी मृतक के गुमशुदा होने की शिकायत

सोलन – रजनीश ठाकुर

परवाणु थाने के अंतर्गत 12 नवम्बर को पुलिस थाना परवाणु में थाना कालका से सूचना मिली थी कि सैक्टर 5 एचपीएमसी के पास एक व्यक्ति लटका है। इस पर थाना प्रभारी फूल चंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार एचपीएमसी के समीप रेल लाइन से ऊपर बांस के घने जंगल के बीच पेड़ से चुन्नी का फंदा लगा एक पुरुष का नर कंकाल पाया गया। शव के टखनों व नीचे का हिस्सा जानवरों द्वारा खा लिया गया था व मांस सड़-गल चुका था।

शव के दाहिने हाथ में स्टील का कड़ा व एक राखी बंधी पाई गई। पैंट का ऊपरी हिस्सा व मोबाइल फोन, जूते कटी-फटी हालत में मौके के पास पाए गए। इन्हें देखकर प्रतीत हो रहा था कि शव के टखनों का निचला हिस्सा, बरामद पैंट के टुकड़े व जूतों को मांस के कारण जानवरों द्वारा नोचा गया है।

उपरोक्त शव व बरामद सामान को देखकर महिला राधा ने उसकी पहचान अपने गुमशुदा बेटे मनीष (19) के रूप में की। बयान में यह पाया गया कि मृतक मनीष 10वीं तक पढ़ा था व माइक्रो टर्नर कंपनी परवाणु में काम करता था। वह 14 सितम्बर को शाम समय लगभग 8.30 बजे नाइट शिफ्ट में काम करने कम्पनी गया था लेकिन कम्पनी नहीं पहुंचा।

इसके बाद उसके परिवार ने इसकी तलाश अपने तौर पर की तथा 17 सितम्बर को उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट पुलिस थाना कालका में दर्ज करवाई। पुलिस द्वारा पूछताछ में पाया गया है कि मनीष अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की से बातचीत करता था तथा 14 सितम्बर को उस लड़की को कह कर गया था कि अब वह नहीं आएगा।

अभी तक मामला आत्महत्या का पाया जा रहा है। परवाणु व कालका पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। उपरोक्त मामले की पुष्टि थाना प्रभारी फूल चंद ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...