गरीब मजदूर का शव जलाने की एवज में मोक्षधाम कमेटी ने काटी ₹3500 की पर्ची

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

मंडी जनपद में सुंदरनगर के चांदपुर स्थित शमशान घाट में प्रवासी मजदूर के शव को जलाने के नाम पर मोक्ष धाम कमेटी द्वारा 3500 रुपए की पर्ची काटी गई। दिहाड़ीदार मजदूर के अंतिम संस्कार के लिए मांगी गई राशि पर प्रवासी मजदूर एवं वाल्मीकि समुदाय की सुंदरनगर इकाई ने कड़ा एतराज जताया है।

प्रधान घनश्याम ठाकुर ने कहा कि प्रवासी मजदूर दिहाड़ी मजदूरी करने वाला था। उसके पास व रिश्तेदारों सहित अन्य किसी के पास जलाने के लिए लकड़ी को खरीदने के लिए पैसे तक नहीं थे।

मोक्षधाम कमेटी ने इस बात की परवाह न करते हुए प्रवासी मजदूर को 3500 रुपए की रसीद काटकर हाथ में थमा दी। जब सोशल मीडिया व फेसबुक पर मोक्ष धाम कमेटी के इस कारनामे की पोस्ट डाली गई तो कमेटी की खूब फजीहत हुई। इस पर पदाधिकारियों के पांव तले जमीन तक खिसक गई।

जब यह मामला तूल पकड़ने लगा तो मोक्ष धाम कमेटी के पदाधिकारियों ने आनन-फानन में प्रवासी मजदूर के घर पहुंचकर उसके हाथ में 3500 रुपए थमा दिए।

उधर घनश्याम ठाकुर का कहना है कि शहर के समाजसेवी सुरेश कौशल उर्फ बब्बू पंसारी प्रवासी मजदूरों की मृत्यु पर क्रिया कर्म के लिए तमाम तरह की सामग्री निशुल्क प्रदान करते आए हैं। चाहे कोरोना काल के दौरान निधन हुआ हो या ऐसे ही किसी मजदूर भाई का निधन हुआ हो, सुरेश कौशल ने प्रवासी मजदूरों की हमेशा आर्थिक मदद की है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह मोक्ष धाम कमेटी के पदाधिकारी भी गरीब व्यक्ति के संस्कार के लिए लकड़ी के बदले पैसे अर्जित करने की प्रथा बंद करें। ताकि दुख की घड़ी में गरीब परिवार अपने मृतक का दाह संस्कार कर सके।

उन्होंने कमेटी द्वारा गरीब को 3500 रुपए लौटाने के निर्णय की सराहना की। साथ ही उम्मीद जताई कि भविष्य में भी गरीब लोगों को दाह संस्कार में आर्थिक राहत मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...