हिमखबर डेस्क
गद्दी कम्युनिटी ग्रुप का चौथा नुआला बैजनाथ के गांव फटाहर में आयोजित किया गया जिसमें सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया और जिसमें आर्य भरमौरी ने कलाकार के रूप में प्रस्तुति दी। काफी लोगों ने प्यार दिया।
आर्य भरमौरी जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश तहसील नूरपुर पंचायत बासा वज़ीरां गाँव कण्डी के रहने वाले आर्य भरमौरी को गद्दी कम्युनिटी के द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने लोकगीत गाकर लोगों का दिल जीता। आर्य भरमौरी पहले भी दूरदर्शन में अपना नाम बना चुके है।

