गढ़ माता मंदिर में कल विशाल भंडारा व जागरण, पम्‍मी ठाकुर करेंगे मां की महिमा का गुणगान

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

उपमंडल शाहपुर की नेरटी पंचायत में स्थित गढ़ माता मंदिर नेरटी में रविवार को विशाल भंडारे और भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। नौ दिन से चल रहा शतचंडी पाठ रविवार संपूर्ण हो जाएगा।

रविवार सुबह दस बजे पूर्णाहुति डाली जाएगी। इसके बाद कन्‍या पूजन कर भंडारे का आगाज कर दिया जाएगा। देर शाम तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों लोग माता का प्रसाद ग्रहण करेंगे।

रात को भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। भगवती जागरण में मशहूर भजन गायक पम्‍मी ठाकुर मुख्‍य आकर्षण रहेंगे।

चिंतपूर्णी प्रोडक्‍शन की टीम सारा रात गढ़ माता की महिमा का गुणगान करेगी। हमीरपुर निवासी पम्‍मी ठाकुर के अलावा मंदीप चंचल और नवीन वशिष्‍ठ भी मां की अराधना करेंगे। तीनों ही नामी गायक हैं व इनके कई गाने यूटयूब पर उपलब्‍ध हैं।

गढ़ माता मंदिर में 21 मई को जलयात्रा के बाद से शतचंडी पाठ शुरू हो गया, जो रविवार को संपूर्ण हो जाएगा। मंदिर में रोजाना सैकड़ों भक्‍तजन पहुंचते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...