गगल में पुलिस वाले के घर चोरों ने किया नकदी व जेवरात पर हाथ साफ

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

इच्छी निवासी के घर से चोर लाखों रुपये के गहने व 45 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए हैं। चोरों ने एक पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर में चोरी की है जो अपने रिश्तेदार की मृत्यु पर ढाढस बंधाने जम्मू गए थे और चोरों ने पीछे से ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दे दिया। गगल में एक के बाद एक इलाके में चोरियों का सिलसिला जारी है। इच्छी के निवासी कृष्णा रैना पुलिस विभाग डरोह प्रशिक्षण केंद्र में सबइंस्पेक्टर के रूप मे तैनात हैं।

शनिवार को परिवार सहित अपने मामा की मृत्यु पर जम्मू गए थे और सोमवार को वापस अपने घर लौटे तो देखा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। और जब अंदर प्रवेश किया तो चार अलमारियों के ताले टूटे हुए पाए। रैना ने बताया कि चोर 45000 हज़ार नकद और चार लाख पचहतर हज़ार के गहने उड़ा ले ग़ए।
जब इस बारे कांगड़ा के डीएसपी सुनील राणा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस इस बारे विशेष जांच शुरू करेगी और शीघ्र ही आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। उधर, गगल के थाना प्रभारी पुष्पराज ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। उम्मीद है कि तहकीकात के आधार पर चोरों तक जल्द पहुंचेंगे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...