गगल एयरपोर्ट में दिखेंगे हिमाचली पकवान और उत्पाद, विधायक केवल सिंह पठानिया ने आउटलुक का किया शुभारंभ

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

गगल एयरपोर्ट पर अब यात्री हिमाचल के पकवानों का भी आनंद उठा सकेंगे। इस बाबत बुधवार को विधायक केवल सिंह पठानिया ने गगल एयरपोर्ट के अंदर आउटलुक का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि आउटलुक में हिमाचल के पकवान तथा अन्य पारंपरिक उत्पाद उपलब्ध करवाए जाएंगे इससे हिमाचल के उत्पादों तथा पकवानों को नई पहचान मिलेगी इसके साथ ही विभिन्न स्तरों पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को भी बिक्री के प्रदर्शित किया जाएगा। इससे स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन मिलेगा।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा जिला में अपना कांगड़ा ऐप भी लांच किया गया है जिसके माध्यम से उत्पादों को नई पहचान दिलाई जा रही है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर उपमंडल अधिकारी काँगड़ा इशांत जसवाल, एयरपोर्ट अथॉरिटी से दरेन्द्र सिंह, खण्डविकास अधिकारी कंवर सिंह सहित वरिष्ठ काँग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, सीएमओ सुशील शर्मा, प्रदीप बलोरिया, पंचायत समिति सदस्य हितेश चैधरी, वीपुल पटाकू, संजय शर्मा, विवेक राणा आदि अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...