खुली बोली से होगा शिवरात्रि मेला-2026 में रेहड़ी-फेहड़ी का आबंटन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला-2026 के दौरान रेहड़ी-फेहड़ी आदि के आबंटन हेतु अब 10 फरवरी  को प्रातः 11ः00 बजे खुली बोली के माध्यम से कार्य का आबंटन किया जाएगा। खुली बोली में भाग लेने के लिए ईएमडी राशि पांच लाख रुपये निर्धारित की गई है, जो एफडीआर, डीडी, चेक अथवा नकद के रूप में जमा करवाई जा सकेगी।

सहायक आयुक्त एवं सचिव अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला कमेटी मंडी कुलदीप सिंह पटियान ने बताया कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि पूर्व में जारी निविदा प्रक्रिया निर्धारित शर्तों के अनुरूप सफल नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि रेहड़ी-फेहड़ी के आबंटन के लिए निविदा आमंत्रण सूचना 10 जनवरी 2026 को जारी की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि पहले 21 जनवरी  निर्धारित की गई थी।

बाद में यह तिथि क्रमशः 24 जनवरी और 7 फरवरी तक बढ़ाई गई। इसके बावजूद अंतिम तिथि तक केवल दो निविदादाता ही आवश्यक शर्तें पूर्ण कर पाए, जिसके कारण नीलामी सफल नहीं हो सकी। इसी के मद्देनजर अब मेला कमेटी द्वारा खुली बोली के माध्यम से आबंटन का निर्णय लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...