खाई में गिरी स्विफ्ट कार, एक की मौत, दूसरा घायल

--Advertisement--

Image

शिमला, 29 दिसंबर – नितिश पठानियां

चौपाल उपमंडल में एक और सड़क हादसा पेश आया है। उपमंडल के नेरवा में एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत  जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति नेरवा सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।

पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार शाम नेरवा से 27 किलोमीटर दूर रोहाना के पास हुआ। जब गुम्मा से आ रही एक स्विफ्ट कार (HP08A-6045) खाई में जा गिरी। जानकारी है कि कार में दो लोग सवार थे।

रेस्क्यू के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति मृत मिला। जिसकी पहचान बंसी लाल व घायल व्यक्ति की पहचान बालक राम के रूप में हुई है। ये दोनों नेरवा के धमरोली गांव के रहने वाले है।

डीएसपी चौपाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि इसे लेकर नेरवा थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...