खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, 2 की मौत, 17 घायल

--Advertisement--

मृतकों सहित घायलों की शिनाख्त, 19 साल की युवती समेत व्यक्ति की मौत

पांवटा साहिब, 09 जनवरी – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के शिलाई उपमंडल में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बशवा गांव के नजदीक एक बोलेरो कैंपर (HP 85-1771) के गहरी खाई में गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हुई, जबकि 17 घायल बताए गए हैं। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल भेज दिया है।

शुरुआती जानकारी ये भी है कि हादसा मंगलवार सुबह हुआ। हालांकि पुष्टि नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि बोलेरो शिलाई से बशवा की तरफ जा रही थी जिसमें 19 लोग सवार थे, घायलों में बोलेरो का चालक भी शामिल है।

डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बातचीत में दो व्यक्तियों की मृत्यु होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में 17 व्यक्ति घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 6 जनवरी को भी शिलाई उपमंडल में एक सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई थी, जबकि तीन घायल हुए थे।
मृतकों की पहचान करीना (19) पुत्री फकीर चंद निवासी गांव हंडाड़ी व मोहन सिंह (62) पुत्र प्रीतम सिंह गांव बश्वा के तौर पर हुई है। जबकि घायलों में दलीप (35) पुत्र पुनिया राम निवासी गांव बशवा, काजल (17) पुत्री सुधीर कुमार निवासी गांव क्वानू, ड्राइवर अर्जुन पुत्र (25) श्री चमेल सिंह निवासी गांव बोबरी, रितिका (17) पुत्री बहादुर सिंह निवासी गांव बश्वा, रौनक (18) पुत्र बंसी राम गांव बश्वा, युवराज (18) पुत्र संतराम गांव बश्वा, नरायणी देवी (48) पत्नी बंसी गांव बश्वा, उत्तम (25) पुत्र प्रताप सिंह गांव बश्वा, प्रतिभा (24) पुत्री मनसा राम गांव बश्वा, विजय ऊर्फ बीजा राम (35) पुत्र कालू राम गांव बश्वा, निर्मला (20) पुत्री सुन्दर सिंह गांव बश्वा, विक्रम (34) पुत्र शुप्पा राम गांव बश्वा, अभिषेक (17) पुत्र जोगी राम गांव बश्वा, सुन्दर सिंह (40) पुत्र शोभा राम गांव बश्वा, अभिषेक (18) पुत्र स्वरूप गांव बश्वा, विनोद (45) पुत्र विजय गांव बश्वा, नेहा (17) पुत्री बंसी राम गांव बश्वा शामिल है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...